" मातृ वन्दना "
★☆★☆★☆★☆★
जय जगदम्बे दुर्गे अंबे
जननी जगत दुलारी
दयामयी अष्टभुजी माँ
आदि शक्ति अवतारी
हे महा देवी भक्त सनेही
कृपा करो महतारी
हे शिव शक्ति दक्ष दुलारी
ममतामयी सुनारी
हे आराध्या रोको बाधा
हे शुभ मंगलकारी
सिंह वाहिनी ज्वालादेवी
रक्षा करो हमारी
खल द्रोही आतंकवाद से
रोवत दुनियां सारी
धरो वेग हे गरुण वाहिनी
मार दो अत्याचारी
तुम ही शक्ति स्वरुपा देवी
सामर्थवान तुम नारी
दौड़ो हे महिषासुर मर्दिनी
लेकर खड्ग कटारी
करो जगत कल्याण हे माते
सुनो पुकार हमारी
जग पर दया कृपा बरसाओ
धन से भरो अटारी
धन यश दौलत सुख समृद्धि
शक्ति विजय दो प्यारी
'योगी' को दो परम भक्ती माँ
जग जननी कल्याणी
🌹🌹🌹
"योगी योगेन्द्र "
9768000078
08:04:2016
सभी रिश्तेदारों सहयोगियों
मित्रों को गुढी पाडवा की
हार्दिक शुभेक्षा
और
नूतन वर्ष की
मंगल कामनाएँ
माता रानी आप सभी
की सभी इच्छाएँ पूर्ण करें
🌹 "सुप्रभात मित्रों" 🌹
हरि ॐ
🙏
No comments:
Post a Comment