●●●●●●●●●●●●●
शिव को कहाँ खोजता बन्दे
शिव अखिल जीवन में
शिव मंदिर में शिव मूरत में
शिव हैं घर आँगन में
अंदर बाहर दसो दिशा शिव
शिव ही है कण कण में
शिव पर्वत हैं शिव मरुस्थल
शिव सागर नदियों में
शिव ही शिव हैं जड़ चेतन में
शिव ही सृष्टि सृजन में
साँसों में शिव प्राणों में शिव
शिव ही पूर्ण जगत में
पंचतत्व बन सामिल तन में
शिव ही इन्द्रिय मन में
नभ जल थल अग्नि पवन में
स्वयं प्राण शिव तन में
जन्म मृत्यु में जीवन में शिव
शिव सामिल पल पल में
पालक हैं शिव शिव संहारक
शिव आधार प्रलय में
स्वर व्यंजन अक्षर में शिव
शिव शब्द अर्थन में
शिव कल्पना भाव भावना
शिव भाव संगम में
हे शिव पालनहारी जग के
बसो मेरे तन मन में
"योगी" के जीवन में सामिल
शिव हैं भक्ति भजन में
🌹🌹🌹
"योगी योगेन्द्र "
9768000078
15:02:2016
🌹 "सुप्रभात मित्रों" 🌹
हरि ॐ
🙏
No comments:
Post a Comment